जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने विवेक अरोड़ा को हेड, अलायंस एंड पार्टनरशिप, साउथ एशिया के पद पर नियुक्त किया है। आपको बता दें कि जी से पहले विवेक करीब चार सालों से टीवी 18 ब्रॉडकास्ट में वाइस प्रेजिडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विवेक अरोड़ा की नियुक्ति पर जी एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक लिंक्डइन पेज के पोस्ट में कहा है कि, कंपनी में विवेक अरोड़ा के शामिल होने पर हम काफी खुश हैं। यहां वह हेड (अलायंस एंड पार्टनरशिप्स, साउथ एशिया) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। विवेक को इंडस्ट्री में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। हम अपने साथ नए सफर की शुरुआत के लिए विवेक को शुभकामनाएं देते हैं।
आपको बता दें कि विवेक अरोड़ा को साउथ एशिया के मार्केट में सब्सक्रिप्शन व लाइसेंसिंग के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। विवेक अरोड़ा स्टार इंडिया और डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया में भी काम कर चुके हैं।
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
Murugan resigns from Cabinet as Mos MIB & Rajya Sabha
Broadcasters flag HD-SD conversion, satellite spectrum concerns in submission to MIB on telecom rules 2026
MIB seeks dismissal of AIDCF plea against WAVES, says OTT rules differ from TV
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Indian M&E industry needs fundamental business model rewrite: Gaurav Banerjee
Netflix’s ‘BELOW’ becomes its most-viewed Canadian series debut
Gajendra Verma releases new romantic Single ‘Sahra’
Prime Video releases boxer Muhammad Ali biopic ‘The Greatest’s trailer
Sony MAX to premiere ‘Peddi’ on Oct 24 

