टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने लगातार पांचवे महीने सबसे अधिक वायरलेस यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है। इस मामले में एयरटेल ने जिओ को भी पीछे छोड़ दिया है।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा दिसंबर, 2020 के लिए जारी टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार, दिसंबर में एयरटेल ने 40.5 लाख वायरलेस सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा जबकि जिओ ने इसी अवधि में करीब 4 लाख 78 हज़ार सब्सक्राइबर्स को ही अपने साथ जोड़ा। आपको बता दें कि इसी के साथ एयरटेल का यूजर बेस 33.87 करोड़ हो गया है तो वहीं रिलायंस जिओ का यूजरबेस 40.87 करोड़ हो गया है।
इसके अलावा अगर अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो वीआई के सब्सक्राइबर्स बेस में इस बार भी गिरावट हुई है। दिसंबर में वीआई ने 56.9 लाख यूजरों को खोया है। इसी के साथ वीआई का यूजरबेस 28.42 करोड़ ही रह गया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी दिसंबर में 2 लाख से अधिक यूजर्स को खोया है और बीएसएनएल का यूजरबेस 11.86 करोड़ ही रह गया है।
वैसे अभी भी वायरलेस सब्सक्राइबर बेस के मामले में टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ही सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।
MIB seeks dismissal of AIDCF plea against WAVES, says OTT rules differ from TV
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
PVR INOX to release animated film ‘Wildwood’ Oct. 23
Sonali Bendre: OTT platforms give actors opportunities to explore
Aakriti Kaul joins Prime Video, MGM Studios as SM Manager
JioHotstar unveils ‘Legend of Hanuman’ S7 trailer; premiere Oct. 23
CNN-News18 leads YouTube viewership, outpaces Times Now, India Today 

