फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप वाहट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में अपडेट क्या किया यूजर्स व्हाट्सऐप का अल्टरनेटिव तलाश करने लगे। वैसे Signal ऐप के यूजर्स अचानक से बढ़ने के पीछे का एक कारन यह भी है कि, बीते दिनों एलन मस्क ने ट्वीट के जरिए लोगों से अपील की थी कि वो Signal ऐप का उपयोग करें। आपको बता दें कि उनके ट्वीट को ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने भी रीट्वीट किया था।
अब बात Signal ऐप की करें तो मीडिया रिपोर्ट में आ रही ख़बरों को आधार माने तो पिछले दो दिनों में Signal ऐप को एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस से एक लाख से भी अधिक डाउनलोड मिले हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप के इंस्टालेशन में 2021 के पहले हफ्ते में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है।
आपको बता दें कि, Signal ऐप की लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी है कि, अब यह ऐप भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में एप्पल ऐप स्टोर पर टॉप फ्री ऐप बन गया है।
व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी को लागू हो जाएगी। व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी को यूजर्स को स्वीकार करना अनिवार्य है नहीं तो उनका अकाउंट बंद हो जाएगा। नई पॉलिसी में यूजर्स का डाटा फेसबुक के साथ साझा किया जाएगा।
Signal ऐप के बढ़ें यूजर्स, ऐप स्टोर पर टॉप फ्री ऐप बना Signal ऐप
MIB says no film denied screening permission at Keralam film festival
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
IBDF seeks quick return of TV ratings
GTPL Hathway announces key leadership changes
JioStar steps up anti-piracy action in Odisha
Luminous partners with Sony LIV for ‘Family Full House with Rohit Sharma’ 


