बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान के फैंस के लिए निश्चित रूप से यह एक बड़ी खबर है कि 2021 शाहरुख़ खान बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।
दरअसल, शाहरुख़ खान ने अपने फैंस को न्यू ईयर की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट डाला, जिसमें शाहरुख़ खान ने एक हिंट दिया कि वो इस साल बड़े पर्दे पर आने वाले हैं।
वीडियो पोस्ट में शाहरुख़ ने कहा कि, साल 2020 सभी के लिए बुरा रहा। मैं मानता हूँ कि जब कोई अपनी जिंदगी में बहुत नीचे गिर जाता है तो उसके पास एक ही रास्ता होता है, वो है ऊपर उठना। मैं दुआ करता हूँ कि 2021 सभी के लिए बढ़िया रहे। आगे उन्होंने कहा कि, मैं अपने फैंस से कहना चाहता हूँ कि, मुझे न्यू ईयर के लम्बे मैसेज न भेजे। बस हैप्पी न्यू ईयर लिख दें, मैं खुश हो जाऊंगा। मैंने इस वीडियो को खुद बनाया है क्योंकि मेरी टीम यहां नहीं है। आप सभी को प्यार और आपसे 2021 में बड़े पर्दे पर मिलूंगा।
शाहरुख़ की आने वाली फिल्म की बात करें तो चर्चा जोरो पर है कि वह यश राज की फिल्म पठान में काम कर रहे है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
शाहरुख़ आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2018 में फिल्म जीरो से आये थे, जो फ्लॉप हुई थी।
Rabindra Narayan’s new project GTC News starts GSAT30 test signals
BBC plans programmes for YouTube to shore up revenue, says FT
With Rs. 13,395cr, Indian box office has a ‘Dhurandhar’ run in 2025
India Today Group launches FAST news channel Tak 360
Raj Kumar Gupta teams up with Junglee Pictures for next film
Ram Gopal Varma calls ‘Dhurandhar 2’ the biggest multi-starrer ever
Ajay Devgn–backed Lens Vault Studios debuts with ‘Bal Tanhaji’
Bajaj Pune Grand Tour 2026 goes global with JioStar, WBD onboard
Network18 charts aggressive digital growth path as CTV viewership surges in 2025 

