सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने 699 रुपए के प्लान को देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध करवा दिया है। आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह प्लान केरल सर्किल के अलावा बाकी सभी सर्किल में उपलब्ध था, लेकिन अब इसे केरल में भी उपलब्ध करवा दिया गया है।
बीएसएनएल के इस 699 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 0.5 जीबी एफयूपी डाटा मिलता है। इसके बाद स्पीड घटकर के 80 केबीपीएस रह जाती है। इसके साथ ही प्लान में बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा और रोजाना 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 160 दिनों के लिए है।
बता दें कि, केरल में बीएसएनएल प्रमोशनल ऑफर के तहत 31 जनवरी तक फ्री 4 जी सिम ऑफर कर रही है। 4 जी सिम के लिए यूजर्स को 100 रुपए का फर्स्ट रिचार्ज कूपन रिचार्ज करना होगा। इसके अलावा रिपब्लिक डे ऑफर के तहत कंपनी 398 रुपए का नया प्लान भी यूजरों के लिए लेकर आई है।
IAMAI flays TRAI attempts to regulate communication OTT
TRAI consultation seeks policy reset to up public Wi-Fi expansion
Summercool Coolers joins Aaj Tak’s ‘Teen Taal’ as presenting sponsor
JioStar posts Rs 36,248 cr revenue in FY26, IPL ‘26 tops 515mn viewers
Decoding India’s new regulatory norms for online gaming
HCLTech is Official Digital Experience Partner for DP World Tour
‘AATA’ grand finale to air on Zee Telugu on May 2, 3
Mardaani 3’ journey ‘deeply emotional’, says Rani Mukerji
Varun Dhawan’s ‘Hai Jawani…’ locks June 5 release 
