टेलीकॉम कंपनी VI के यूजर्स के लिए बुरी खबर है। दरअसल, VI ने कुछ सर्किल में अपने पोस्टपेड प्लान को महंगा कर दिया है। VI ने जिन सर्किल में अपने पोस्टपेड प्लान को महंगा किया है उसमें चेन्नई, तमिलनाडु, कोलकाता, महाराष्ट्र और गोवा शामिल है।
आपको बता दें कि, इन सभी सर्किल में VI ने अपने दो पोस्टपेड प्लान को महंगा कर दिया हिअ। इन पोस्टपेड प्लान में 598 रुपए और 699 रुपए के प्लान शामिल है। अब इन प्लान की कीमत 649 रुपए और 799 रुपए हो गयी है। बाकी अन्य सर्किल में इन प्लान्स की कीमत अभी पहले की ही तरह है।
क्या मिलता है इन प्लान्स में ?
VI ने इन चार सर्किल में जिन दो पोस्टपेड प्लान्स की कीमत में इजाफा किया है। अगर उसमें ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो…
649 रुपए वाले फैमिली प्लान में ग्राहकों को दो कनेक्शन मिलते हैं, जिसमें प्राइमरी कनेक्शन पर 50 जीबी और दूसरे कनेक्शन पर 30 जीबी डाटा मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान में 80 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है।
799 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को तीन कनेक्शन मिलते है। पहले कनेक्शन पर 120 जीबी डाटा मिलता है और दूसरे दो कनेक्शन पर 30-30 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ रोजाना 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है।
Google brings AI Mode ads to India, 9 other markets
Of Jio listing, tears, party…and RIL’s combined $320bn market cap
Guest Column: TRAI’s ALTD reccos a turning point for b’cast sector
Indian publishers, including those owned by Ambani & Adani, challenge privacy laws
Netflix’s marks Korean decade as K-content rules non-English viewing
Gaurav Khanna, Shraddha Arya’s new show titled ‘Dil Ki Bewafaiyaan’
Zee Entertainment appoints Sangeeta Shetty as CCO, company secretary
Netflix renews adult animated comedy series ‘Haunted Hotel’ for S3
Zee Entertainment Q2 profit falls 40.4% to Rs 45.6cr
Republic Business to launch on November 2 

