टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम की नीलामी में 18699 करोड़ रुपए की रेडियोतरंगों का अधिग्रहण किया है। इस जानकारी को खुद एयरटेल ने अपने एक बयान में साझा किया है। एयरटेल का कहना है कि उसने 355.45 MHz स्पेक्ट्रम, मिड बैंड और 2300 MHz बैंड का अधिग्रहण किया है। इसके साथ ही एयरटेल को देश में सबसे मजूबत स्पेक्ट्रम हासिल हो गया है।
कंपनी ने कहा है कि अब उसके पास देश में GHz में स्पेक्ट्रम हासिल हो गया है। अब शहरों में एयरटेल की सेवाएं घरों के भीतर भी अच्छी कवरेज देंगी। साथ ही कंपनी की सेवाएं गांवों में भी बेहतर होगी।
भारती एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक गोपाल विट्ठल ने कहा कि अब कंपनी के पास मजबूत स्पेक्ट्रम है। इससे भारत में कंपनी अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सफल होगी।
आपको बता दें कि दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित स्पेक्ट्रम नीलामी आज समाप्त हो गयी। नीलामी में कुल सात बैंड में चार लाख करोड़ रुपए के 2308.80 MHz स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा गया था।
Meta’s Muse AI not amusing experts; data privacy concerns raised
Govt. body to examine ‘Satluj’ issue for future course of action
Govt says security concerns led to directions to Z5 on ‘Sutluj
DPOs seek to pare payout to b’casters amid revenue challenges
Indian Govt. to summon Meta over Insta CSAM ads allegations
18th IDSFFK to begin on October 2
Netflix announces reality show ‘Monopoly’
Apple TV premieres Anya Taylor Joy’s ‘Lucky’
Amazon Music India to livestream ‘Fuji Rock Festival 2026’
Aparshakti Khurana releases new song ‘Manmohneya’ 


