भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में 8वें स्थान पर है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में 24 फीसदी का इजाफा हुआ है और इसी के साथ उनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर आकी गयी है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में मुकेश अंबानी 8वें स्थान पर है तो अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क इस सूचि में पहले स्थान पर है। एलन मस्क की कुल संपत्ति 197 बिलियन डॉलर आकी गयी है। पिछले साल एलन मस्क की संपत्ति में 328 फीसदी का इजाफा हुआ है।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में दूसरे स्थान पर एमाजोन के बेजोस का है। बेजोस की कुल संपत्ति 189 बिलियन डॉलर आकी गयी है।
फ्रांस के बर्नाड अर्नाल्ड की कुल संपत्ति 114 बिलियन डॉलर आकी गयी है और वो इस सूचि में तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा चौथे स्थान पर बिल गेट्स है। बिल गेट्स की कुल सम्पत्ति 110 बिलियन डॉलर आकी गयी है। पांचवें स्थान पर मार्क जुकरबर्ग है। मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 101 बिलियन डॉलर है।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में मुकेश अंबानी के अलावा शामिल अन्य भारतीयों की बात करें तो इसमें गौतम अडाणी और परिवार भी शामिल है। गौतम अडाणी और परिवार इस सूचि में 32 बिलियन डॉलर के साथ 48वें स्थान पर है। इसके अलावा नाडार एंड फैमिली भी 27 बिलियन डॉलर के साथ इस सूचि में 58वें स्थान पर है।
MIB reportedly asks BARC to waive fees for news channels during TRP suspension
Ritvik Dhanjani says doing reality shows doesn’t make him less an actor
Prime Video global rankings spotlight Indian originals’ popularity
Guest Column: Does TRP policy ’26 keeps pace with changing paradigm?
Rubika Liyaquat set to join Times Now Navbharat
ZEE5 appoints Tejkarran Singh Bajaj as India Business Head
Diljit honours Punjabi music legends at Madison Square Garden
‘Jeena Dil Se’ becomes 2026’s comedy surprise 


