बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई’ ने खूब कमाई की और अभी भी कर रही है। सलमान की इस फिल्म को लेकर के दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने मिली जुली प्रतक्रिया दी। कई लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई थी और इन्ही में से एक नाम है कमाल आर खान (केआरके) का। उन्होंने फिल्म राधे की खूब बुराई की थी और अब उन्हें इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, सलमान खान की लीगल टीम ने केआरके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बात की जानकारी खुद केआरके ने अपने ट्वीट के जरिये दी है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा कि, सलमान खान ने राधे के रिव्यू के लिए मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। अब मैं सलमान खान की किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा।
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1397343649277435907
इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि, मैं कई बार कह चुका हूं कि अगर कोई प्रोड्यूसर या एक्टर मना करता है तो मैं उनकी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा। सलमान खान ने राधे के लिए मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है इसका मतलब वह मेरे रिव्यू से काफी आहत हुए हैं। इसलिए मैं अब उनकी फिल्म का कभी रिव्यू नहीं करूंगा। मेरा आखिरी वीडियो आज रिलीज हो रहा है।
आपको बता दें कि सलमान की यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों, ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और जी की ही पे पर व्यू सर्विस जीप्लेक्स पर रिलीज हुई। फिल्म के मेकर्स द्वारा साझा किये गए आंकड़ें के अनुसार फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन करीब 108 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की वजह से मेकर्स को काफी नुकसान भी हुआ है।
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
Govt. invites 13 MSME, startups for initial evaluation for digital ad panel
Karandeep Anand to be Disney’s first CTO, a newly created post
Ganguly-hosted ‘Bigg Boss Bangla’ sets streaming benchmark
Javier Bardem joins HBO’s ‘The Spread’ 


