आरोग्य सेतु ऐप पर ब्लू टिक फीचर को अपडेट किया गया है। इस फीचर से यूजर्स को वैक्सीनेशन स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस ब्लू टिक को सीधा और आसान भाषा में समझे तो अगर आपने वैक्सीन की पहली डोल ली है, तो आरोग्य सेतु ऐप पर आपक स्टेट्स एक सिंगल ब्लू टिक मार्क के तौर पर दिखेगा। वहीं वैक्सीन की दोनों डोज लेने पर आपके आरोग्य सेतु ऐप पर डबल ब्लू टिक मार्क नजर आएगा।
Now your Vaccination Status can be updated on Aarogya Setu. Get your self vaccinated – Get the Double Blue Ticks and Get the Blue Shield.#SetuMeraBodyguard #IndiaFightsCorona @NICMeity @GoI_MeitY @_DigitalIndia @mygovindia @MoHFW_INDIA @NITIAayog pic.twitter.com/qhJh7t1ukK
— Aarogya Setu (@SetuAarogya) May 25, 2021
इस ब्लू टिक फीचर की जानकारी आरोग्य सेतु के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की तरफ से साझा की गयी है। आने वाले समय में आरोग्य सेतु ऐप यूजर्स को वैक्सीन के स्टेटस के बारे में भी अपडेट करेगा। आपके आसपास कितने लोगों को कोरोना का टीका लगा है, यह भी आपको मालूम चलेगा।
आपको बता दें कि आप आरोग्य सेतु ऐप के जरिये भी वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आरोग्य सेतु ऐप से रजिस्ट्रेशन करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले ऐप को ओपन करके कोविन टैब पर क्लिक करना होगा। अब आपको वैक्सीन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर के ओटीपी की मदद से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अब रजिस्ट्रेशन पेज पर यूजर्स को सारी जानकारी (फोटो आईडी, नाम, जेंडर और अन्य जानकारी) अपलोड करनी होगी।
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
Sony LIV announces ‘Family Full House’ with Rohit Sharma
CNN-News18 journalist Payal Mehta dies at 46
‘Sa Re Ga Ma Pa 2026’ bags 20 sponsorship deals across TV and digital
Bijal Shah wins Rs 94 lakh on ‘India Ke Top 1%’ 


