कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 का फैंस के बीच क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। कितनी बेसब्री से फैंस यश की फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर एक लेटर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मांग की जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी केजीएफ चैप्टर-2 के रिलीज़ वाले दिन नेशनल हॉलिडे यानि आधिकारिक अवकाश का ऐलान करें।
वायरल हो रहे लेटर में लिखा गया है कि, जैसा की हम सब जानते हैं कि यश स्टारर केजीएफ चैप्टर-2 16 जुलाई 2021 शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। अधिकतर लोग इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसलिए हम आपसे इस दिन नेशनल हॉलिडे घोषित करने का अनुरोध कर रहे हैं। कृपया हमारी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं हमारी भावना हैं।
वैसे आपको बता दें कि केजीएफ चैप्टर-2 कन्नड़ फिल्म केजीएफ का दूसरा पार्ट है। केजीएफ साल 2018 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने कन्नड़ सुपरस्टार यश को फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान दिलाई।
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
Zee Kannada to launch ‘Halli Power Reloaded’ on August 8
Anil Kapoor to host ‘India Ke Top 1%’ from Sept.5
TV9 Bangla honours healthcare heroes at Suswasthya 2026
‘Operation Safed Sagar’ contribution to Indian economy: $24mn+
Netflix says FIFA WC ’26 drove football fandom across the platform 

