ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 4 फरवरी को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी ऋचा चड्डा की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’। आपको बता दें कि जी5 ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपनी इस ऑरिजनल फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर साझा किया है। साझा किये गए ट्रेलर के अनुसार यह एक सीक्रेट एजेंट की कहानी है, जिसमें सीक्रेट एजेंट पाकिस्तान यह पता लगाने के लिए जाती है कि भारत में हुए हमले में कौन शामिल था और भारत में आतंकवादी संगठनों को कौन फंड्स दे रहा है। बता दें कि सीक्रेट एजेंट का किरदार ऋचा चड्डा निभा रही हैं।

जी5 की इस ऑरिजिनल फिल्म ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ को एस हुसैन जैदी ने लिखा है और इसका निर्देशन कुणाल कोहली ने किया है। इसके अलावा फिल्म में ऋचा चड्डा, अरुणोदय सिंह, करिश्मा तन्ना और खालिद सिद्द्की मुख्य भूमिका में हैं।
आपको बता दें कि, जी5 की यह ऑरिजिनल फिल्म 4 फरवरी से जी5 पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है।
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
Anil Kapoor to host ‘India Ke Top 1%’ from Sept.5
TV9 Bangla honours healthcare heroes at Suswasthya 2026
‘Operation Safed Sagar’ contribution to Indian economy: $24mn+
Netflix says FIFA WC ’26 drove football fandom across the platform
India grills senior Meta execs for 2nd day on local laws’ compliance 

