ओटीटी प्लेटफॉर्म एमाजोन प्राइम वीडियो पर हॉलीवुड फिल्म ‘टेनेट‘ स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हो गयी है। इस हॉलीवुड फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है।
बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में पहले ही रिलीज़ हो चुकी है और अब यह फिल्म एमाजोन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हो गयी है। प्राइम वीडियो पर यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी उपलब्ध है।
Tenet, use it carefully. It will open the right doors but the wrong ones too.#TenetOnPrime: https://t.co/BPteO2P6FO – watch now pic.twitter.com/hoEPvbrZjW
— prime video IN (@PrimeVideoIN) March 31, 2021
फिल्म टेनेट में जॉन डेविड वाशिंगटन और रोबर्ट पैटिंसन मुख्य भूमिका में है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म में वो प्रिया नाम के किरदार में है जो मुंबई में हथियारों की डील करती है। बता दें कि फिल्म टेनेट भारतीय सिनेमाघरों में पिछले साल 4 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर करीब 5 करोड़ रुपए तक का कारोबार किया था।
फिल्म टेनेट में डिम्पल कपाड़िया के किरदार को काफी पसंद किया गया था और उनकी जमकर तारीफ़ भी की गयी थी।
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
TRAI flags mixed 2025-26 trends: DTH shrinks, telecom base expands
Ind, Pak cricket & hockey matches most viewed in Asian Games history
Zee completes 34 years as Subhash Chandra recalls media journey
Netflix unveils ‘The Empress’ S3 trailer
IICT, YouTube unveil first four films under create with AI programme
MIB nominates 13 working journalists to Press Council of India
Arun Govil to play king Dashrath in ‘Ramayana’ film 


