साल 2021 के जनवरी महीने में टेलीविज़न विज्ञापन में अच्छी ग्रोथ हुई है। यह ग्रोथ साल 2020 में जनवरी के मुकाबले 23 प्रतिशत है तो वहीं साल 2019 में जनवरी के मुकाबले 19 प्रतिशत है। इस जानकारी को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (बार्क) इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है।
बार्क के अनुसार, साल 2019 के जनवरी महीने में जहां टेलीविज़न पर विज्ञापन की मात्रा मिलियन सेकंड में 112 थी तो वहीं साल 2020 में इसी महीने में यह 108 थी और साल 2021 में इसी महीने में यह 133 थी। मतलब, टीवी विज्ञापन में साल 2020 के जनवरी के मुकाबले साल 2021 के जनवरी के महीने में 23 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।
इसके अलावा अगर अलग-अलग जेनर के टीवी चैनलों पर विज्ञापन की ग्रोथ को देखें तो इसमें किड्स चैनल्स ने बाज़ी मारी है। किड्स चैनल्स पर विज्ञापन साल 2020 के जनवरी महीने के मुकाबले में साल 2021 के जनवरी महीने में 35 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। इसके अलावा म्यूजिक को 31 प्रतिशत, मूवीज को 28 प्रतिशत, जीईसी को 23 प्रतिशत और न्यूज़ को 18 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है।
आपको बता दें कि, बार्क ने यह डाटा साल 2019, 2020 और 2021 के जनवरी महीने के पहले से चौथे सप्ताह के डाटा के अनुसार दिया है।
टीवी विज्ञापन में 2021 की बेहतरीन शुरुआत
MIB seeks dismissal of AIDCF plea against WAVES, says OTT rules differ from TV
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
PVR INOX to release animated film ‘Wildwood’ Oct. 23
Sonali Bendre: OTT platforms give actors opportunities to explore
Aakriti Kaul joins Prime Video, MGM Studios as SM Manager
JioHotstar unveils ‘Legend of Hanuman’ S7 trailer; premiere Oct. 23
CNN-News18 leads YouTube viewership, outpaces Times Now, India Today 

