ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर ने अपनी ऑरिजिनल सीरीज रामयुग का ट्रेलर जारी कर दिया है। एमएक्स प्लेयर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रामयुग के ट्रेलर को साझा किया है। एमएक्स प्लेयर की इस वेब सीरीज को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया है। जारी ट्रेलर के अनुसार रामयुग एमएक्स प्लेयर पर दर्शकों के लिए 6 मई से उपलब्ध हो जाएगी।
बता दें कि अभी पीछे ही एमएक्स प्लेयर ने रामयुग के गाने ‘जय हनुमान’ को रिलीज़ किया था। गाने को अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल को अमन अक्शर ने लिखा है और म्यूजिक डायरेक्टर राहुल शर्मा है। इसमें तबला वादक उस्ताद ज़ाहिर हुसैन और कम्पोज़र राहुल शर्मा भी फीचर हुए हैं। एमएक्स प्लेयर की इस सीरीज को कमलेश पांडे ने लिखा है तो संगीत साजिद वाजिद ने दिया है। रामयुग के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने इस फिल्म की घोषणा साल 2018 में ही की थी, लेकिन अब यह दर्शकों तक वेब सीरीज के रूप में पहुंचेगी।
आपको बता दें कि एमएक्स प्लेयर की सीरीज में दिगांथ, अक्षय डोगरा, ऐश्वर्या ओझा, कबीर दुहान सिंह, विवान, नवदीप, अनीश जॉन, शिशिर मोहन शर्मा, जतिन सियाल, श्वेता गुलाटी, सुपर्णा मारवाह, ममता वर्मा, टिस्का चोपड़ा, दलीप ताहिल, अनूप सोनी, विक्रम सिंह चौहान, हेमंत कुमार पांडेय, अरुण सिंह, रवि झांकल, शान ग्रोवर, अमित मदान गौर, टीना सिंह और डेनिश अख्तर मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
आपको बता दें कि एमएक्स प्लेयर एक फ्री प्लेटफॉर्म है। यहां पर यूजरों को कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए किसी प्रकार के सब्सक्रिप्शन शुल्क की जरुरत नहीं हैं।
Network18 reaches 250mn TV viewers, crosses 65bn social video views: Akash Ambani
MIFF panel agrees youngsters driving documentary renaissance
At APOS, JioStar’s Chatterjee says India most demanding live sports market
JioStar’s Vaz says focus is on creating integrated consumer experiences across screens
UK proposes sweeping SM ban for under-16s; WhatsApp exempted
Classic animation gem draws audiences at MIFF
Disney-Pixar ‘Toy Story5’ debuts with $312mn global opening
Women-led OTT shows generate 47% more buzz: Ormax analysis
Typecasting thoughts haunt ‘Pyramid Scheme’ actors Shorey, Cheema
AI films showcase new storytelling frontiers at MIFF ’26 


