देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से हालात बिगड़ते ही जा रहे है। इस बीच कई देशों और हस्तियों ने भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस ने पीएम केयर्स फंड में 37 रुपए की राशि दान की है। बता दें कि पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं।
— Pat Cummins (@patcummins30) April 26, 2021
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस ने इसकी घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किये गए ट्वीट के जरिये की। पैट कमिंस ने एक लम्बा पोस्ट लिखते हुए अन्य शीर्ष खिलाड़ियों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि, यहां इस पर काफी चर्चा हो रही है कि क्या आईपीएल का जारी रहना उचित है जबकि कोविड-19 संक्रमण की दर काफी ज्यादा बनी हुई है। मुझे सलाह दी गई है कि भारत सरकार समझती है कि इंडियन प्रीमियर लीग खेलने से लॉकडाउन में रह रहे लोगों को प्रत्येक दिन कुछ घंटे का आनंद और राहत मिलती है जबकि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल खेल रहे सभी खिलाड़ियों से आगे आकर मदद करने की अपील की है।
अगर आज के आईपीएल मैच की बात करें तो आज कोलकाता और पंजाब का मुकाबला है।
News body NBDA seeks journalistic exemption under digital data rules
‘Ramayana’ producer Malhotra likens film to ‘Avatar’, ‘LOTR’, ‘Odyssey’
Bombay HC protects ‘Ramayana’ from piracy
CEO Jassy says Prime Video gains profit; bullish on ad momentum
JioStar Q2 revenue up 10.1% to Rs 6,806cr. despite weak ad environ
Google brings AI Mode ads to India, 9 other markets
Tata Play appoints Abhishek Pathak as Chief Content Officer
Bhuvan Bam announces ‘Dhindora’ S2 release date
Apple TV announces new series ‘Lenni’ starring Toni Collette
‘The Traitors Telugu’ heads into finale with six players
JD Majethia explores AI storytelling with ‘Tulsi Hai Na’ 


