अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने कोरोना से जंग में भारत की मदद के लिए आगे आया है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने ऐलान किया है कि एप्पल भारत की सहायता करेगी। इस संबंध में टिम कुक ने अपने ट्वीट में कहा कि, भारत में कोविड-19 से जुड़े मामलों में भयानक वृद्धि के बीच हमारी संवेदनाएं चिकित्साकर्मियों, एप्पल परिवार और इस महामारी से इस चरण में मुकाबला कर रहे हर व्यक्ति के साथ है। एप्पल ग्राउंड पर सपोर्ट और राहत से जुड़े उपाय करेगी।
Amid a devastating rise of COVID cases in India, our thoughts are with the medical workers, our Apple family and everyone there who is fighting through this awful stage of the pandemic. Apple will be donating to support and relief efforts on the ground.
— Tim Cook (@tim_cook) April 26, 2021
आपको बता दें कि एप्पल से पहले माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने भी भारत को मदद पहुंचाने का संकल्प लिया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने अपने ट्वीट में कहा कि, मैं भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं। मैं इस बात को लेकर आभारी हूं कि अमेरिका की सरकार मदद में जुट गई है। माइक्रोसॉफ्ट राहत उपायों को तेज करने के लिए अपने ताकत, संसाधन और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल जारी रखेगी एवं क्रिटिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेशन डिवाइस खरीदने में मदद करेगी।
इसके अलावा गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट में कहा कि, भारत में कोविड संकट को और गहराते हुए देखकर काफी दुखी हैं। गूगल और गूगलर्स मेडिकल सप्लाई के लिए गिव इंडिया और यूनिसेफ, ज्यादा जोखिम वाले समुदायों की मदद करने वाले संगठनों को 135 करोड़ रुपये उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा जरूरी सूचनाओं के प्रसार में मदद के लिए अनुदान दिया जा रहा है।
कोरोना की दूसरी लहर भारत में हाहाकार मचा रही है। कोरोना के रोजाना आने वाले वाले नए मामले साढ़े तीन लाख के करीब आ रहे हैं।
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
Murugan resigns from Cabinet as Mos MIB & Rajya Sabha
Broadcasters flag HD-SD conversion, satellite spectrum concerns in submission to MIB on telecom rules 2026
MIB seeks dismissal of AIDCF plea against WAVES, says OTT rules differ from TV
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
India’s M&E sector needs 15% growth to reach $100bn by ‘30: CII paper
India’s media sector must create global brands, says MIB secy at CII Summit
‘The Love Hypothesis’, ‘Carrie’ lead Prime Video’s weekly global rankings
Amitabh Bachchan recalls Allahabad’s famous milk jalebis on ‘KBC 18’
Prime Video announces weekly line-up of Indian, global shows & series 

