अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी की फिल्म मुंबई सागा ओटीटी प्लेटफॉर्म एमाजोन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हो गयी है। इसका ऐलान खुद प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फिल्म का छोटा सा टीज़र साझा करके किया है। मतलब वो दर्शक जो कोरोना के डर से फिल्म को सिनेमाघर में देखने नहीं गए थे वो अब फिल्म को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
आपको बता दें कि फिल्म मुंबई सागा 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज़ के लगभग सवा महीने के बाद फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध हो रही है। फिल्म के बारे में बात करें तो मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और फ़िल्म में जॉन अब्राहम गैंगस्टर के रोल में हैं। वहीं, इमरान हाशमी पुलिस अफ़सर बने हैं, जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है। जॉन और इमरान पहली बार पर्दे पर आमने-सामने आये हैं। प्राइम वीडियो पर फिल्म को 240 देशों में स्ट्रीम किया जा सकेगा।
फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाश्मी के अलावा मुंबई सागा में काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय, अमोल गुप्ते, समीर सोनी, गुलशन ग्रोवर और अंजना सुखानी भी विभिन्न किरदारों में नज़र आ रहे हैं।
सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली ज्यादातर फिल्में ओटीटी पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध हो चुकी है। इसमें राम प्रसाद की तेरहवीं, रूही और साइना जैसी फ़िल्में शामिल हैं
‘Black Warrant’, ‘Ba**ds Of Bollywood’ get SWA Awards’ top honours
Amazon CEO Andy Jassy terms Prime Video ‘profitable’ biz
Subhash Chandra launches new dialogue platform
Goafest opens focusing on ‘Reset for Growth’, high-octane Sukhbir performance
Kohli highest earner in IPL history; KKR leads teams in valuations
Angel One, TVF launch ‘12th Man’ microdrama series
Karisma Kapoor recalls her first dance with Govinda on ‘India’s Best Dancer 5’
SPNI promotes Rupen Thakkar as Vice President and Head Counsel
‘Raja Shivaji’ becomes first Marathi film to cross Rs.100cr
Prime Video sets June 5 premiere for ‘The Pyramid Scheme’ 

