अभिनेता जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बात की घोषणा फिल्म के मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके किया गया है। फिल्म मेकर्स की तरफ से कहा गया है कि, इस संकट के समय जनता की सुरक्षा और स्वास्थ की परवाह करते हुए हम अपनी आने वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की तारीख निर्धारित समय से आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म से संबंधित आगे की जानकारी हम आपको देते रहेंगे। तब तक दो गज की दूरी रखें और मास्क लगाए रखिए। अपना और अपनों का ध्यान रखें, जय हिन्द।
आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 इस साल ईद के मौके पर यानी 13 मई को रिलीज़ होने वाली थी। वैसे ईद के ही दिन सलमान खान की फिल्म ‘राधे – योर मोस्ट वंटेड भाई’ रिलीज़ हो रही है। फिल्म सिनेमाघरों के साथ – साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ हो रही है। सत्यमेव जयते 2 की रिलीज़ डेट को आगे के लिए ताल दिया गया नहीं तो एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैस देखने को मिलता।
फिल्म सत्यमेव जयते 2 साल 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वेल है। फिल्म मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में जॉन के अलावा दिव्या कुमार खोसला भी मुख्य भूमिका में हैं।
कोरोना की वजह से टली फिल्म सत्यमेव जयते अब दर्शकों के लिए कबतक उपलब्ध होगी। इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गयी है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई फिल्मों की रिलीज़ डेट को आगे के लिए टाला गया है। अब इस सूची में जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 भी शामिल हो गयी है।
‘Black Warrant’, ‘Ba**ds Of Bollywood’ get SWA Awards’ top honours
Amazon CEO Andy Jassy terms Prime Video ‘profitable’ biz
Subhash Chandra launches new dialogue platform
Goafest opens focusing on ‘Reset for Growth’, high-octane Sukhbir performance
Kohli highest earner in IPL history; KKR leads teams in valuations
Swift TV partners with GAIA OS to expand FAST reach across 70mn CTV devices
Angel One, TVF launch ‘12th Man’ microdrama series
Karisma Kapoor recalls her first dance with Govinda on ‘India’s Best Dancer 5’
SPNI promotes Rupen Thakkar as Vice President and Head Counsel
‘Raja Shivaji’ becomes first Marathi film to cross Rs.100cr 

