टेक कंपनी गूगल, गूगल मैप्स में यूजरों को बेड्स और ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी पहुँचाने के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रही हैं। गूगल कहना है कि इस फीचर से यूजर्स बेड्स और ऑक्सीजन से जुड़ी जानकारी मांग सकेंगे और उसे दूसरों के साथ साझा भी कर सकेंगे।
गूगल ने कहा है कि, हम मैप्स में सवाल-जवाब का इस्तेमाल कर एक नई सुविधा का परीक्षण कर रहे हैं। यह सुविधा लोगों को चुनिंदा जगहों पर बिस्तरों और चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछने और स्थानीय जानकारी साझा करने में सक्षम बनाएगी। चूंकि इसमें उपयोगकर्ताओं द्वारा डाली गई सामग्री होगी न कि अधिकृत स्रोतों से मिली सामग्री, ऐसे में सूचना का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सटीकता और नएपन का सत्यापन करना जरूरी होगा।
कंपनी का कहना है कि उसकी टीमें तीन क्षेत्रों में काम कर रही हैं- यह सुनिश्चित करना कि लोग सबसे नई और अधिकृत सूचना पाएं, सुरक्षा एवं टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश को बढ़ावा मिले और प्रभावित समुदायों, स्वास्थ्य अधिकारियों और दूसरे संगठनों के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध हो सके।
देश में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए गूगल का यह नया फीचर काम का साबित हो सकता है।
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
‘Indian Game Show with Bharti , Harssh’ to premiere on Sony TV
Raman Kalra joins MMA APAC Board
Zee Studios unveils new multilingual films for 2026-27
‘Padatik’ to premiere on Bangla ZEE5 on Aug 28
Times Network joins New York’s India Day Parade 


