बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान ने 18 साल के बाद कोर्ट से माफ़ी मांगी है। दरअसल, काल हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हुई। इस दौरान सलमान खान के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि 8 अगस्त 2003 को गलत शपथ पात्र दे दिया गया था और यह भूल अनजाने में हुई है। बता दें कि, 2003 में शपथ पात्र देकर सलमान ने बताया था कि उनका लाइसेंस कही खो गया है। लेकिन जांच में पाया गया कि सलमान खान का लाइसेंस कहीं गुम नहीं हुआ है। इसके बाद तत्कालीन लोक अभियोजक भवानी सिंह भाटी ने कोर्ट में अर्जी पेश करके गुहार लगाई कि सलमान खान पर कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास करने पर मुकदमा दर्ज किया जाये। इसी मामले को लेकर जोधपुर कोर्ट में 9 फरवरी को सुनवाई हुई।

इस दौरान सलमान खान के अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी कि सलमान खान एक बड़े सितारे है और वो काम के चलते काफी व्यस्त रहते है। इसी वजह से सलमान भूल गए थे कि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए पेश हुआ है। बता दें कि कोर्ट 11 फरवरी को अब अपना फैसला सुनाएगा।
आपको बता दें कि, साल 1998 में सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में गिरफ्तार किया गया था।
Prasar Bharati holds copyright over content, govt clarifies in Parliament
‘One Battle…’, ‘Sinners’, Marty…’, begin Mar15 Oscars quest
Govt admits ad code bars ‘miraculous’ claims in product ads
Vaishnaw: Creator economy offers citizens a democratic platform
Prime Video, HBO Max executives to headline Series Mania Forum
Siddharth Anand, Abhishek Bachchan team up for horror thriller
‘Muthu Alias Kaattaan’ trailer unveiled
Star Gold to premiere ‘Son of Sardaar 2’ on television tomorrow
NDTV’s Creators Manch S2 to be held in Delhi on March 14–15
‘Raftaar’ set for theatrical release on July 24 

