रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों के अनुसार रणधीर कपूर को मुंबई स्थित कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि उनकी तबीयत फ़िलहाल स्टेबल है।
आपको बता दें कि रणधीर कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म ‘कल आज और कल’ से ही थी। इस फिल्म में रणधीर ने अपने पिता और दादा के साथ काम किया था। इसके अलावा 70 के दशक में रणधीर कपूर फिल्म ‘जवानी दीवानी’, ‘रामपुर का लक्ष्मण’ और ‘चाचा भतीजा’ में नजर आए थे। बता दें कि फिल्म ‘हिना’ का डायरेक्शन रणधीर कपूर ने ही संभाला था।
पिछले साल ऋषि कपूर का निधन हुआ था। ऋषि रणधीर कपूर के छोटे भाई थे। ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। इसके अलावा रणधीर कपूर के दूसरे भाई राजीव कपूर का निधन इसी साल हुआ था।
MIB says no film denied screening permission at Keralam film festival
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
IBDF seeks quick return of TV ratings
GTPL Hathway announces key leadership changes
JioStar steps up anti-piracy action in Odisha
Luminous partners with Sony LIV for ‘Family Full House with Rohit Sharma’ 


