सरकरी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए नए प्लान और नए ऑफर लेकर के आती ही रहती है। अब खबर है कि, बीएसएनएल ने अपने एक प्लान में इंटरनेट डाटा को डबल कर दिया है। हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 109 रुपए वाले प्लान की। बीएसएनएल के इस प्लान के साथ पहले यूजरों को 5 जीबी इंटनेट डाटा उपलब्ध होता था, लेकिन अब इस प्लान के साथ यूजरों को 10 जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। बता दें कि, इस प्लान के साथ डबल डाटा का लाभ यूजर्स 31 मार्च तक ही उठा सकते हैं।
क्या मिलेगा प्लान में ?
बीएसएनएल के 109 रुपए वाले प्लान में डाटा डबल करने के साथ-साथ और भी कई तरह के बदलाव किये गए है। पहले यूजरों को इस प्लान के साथ 20 दिनों की वैधता मिलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर के 75 दिन कर दिया गया है। बीएसएनएल के इस प्लान के साथ यूजर्स अनलिमिटेड कालिंग का भी लाभ उठा सकेंगे।
बीएसएनएल अपने यूजरों की सुविधा के लिए नए-नए प्लान और नई सर्विस लेकर के आती ही रहती है। अभी पीछे ही बीएसएनएल ने अपने यूजरों के लिए सिनेमा प्लस की सर्विस पेश की थी। इस सर्विस के तहत यूजर्स मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं।
JioStar Q2 revenue up 10.1% to Rs 6,806cr. despite weak ad environ
Google brings AI Mode ads to India, 9 other markets
Of Jio listing, tears, party…and RIL’s combined $320bn market cap
Guest Column: TRAI’s ALTD reccos a turning point for b’cast sector
Indian publishers, including those owned by Ambani & Adani, challenge privacy laws
Netflix’s marks Korean decade as K-content rules non-English viewing
Spotify teams up with ‘Gullak’ cast for Diwali campaign
Zee Telugu announces festive weekend line-up with Kutumbam Awards 2026
Tata Play Binge adds Gujarati OTT platform JOJO to regional streaming lineup
Gaurav Khanna, Shraddha Arya’s new show titled ‘Dil Ki Bewafaiyaan’
Zee Entertainment appoints Sangeeta Shetty as CCO, company secretary 

