व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी सरकार की की आपत्ति के बावजूद 15 मई को लागू हो चुकी है और इसमें कोई बदलाव भी नहीं किया गया है। सरकार का व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर के कहना है कि व्हाट्सऐप इसे यूजर्स पर थोप रहा है। यूजर्स इसे स्वीकार करें इसके लिए वो अलग – अलग तरीके अपना रहा है।
In a fresh affidavit, Centre tells Delhi High Court that WhatsApp is indulging in anti-users practices by obtaining 'trick consent' from users for its updated privacy policy pic.twitter.com/mO509QaaPv
— ANI (@ANI) June 3, 2021
दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि व्हाट्सएप अपनी डिजिटल क्षमता का गलत इस्तेमाल कर रहा है और यूजर्स को नई पॉलिसी स्वीकार करने के लिए मजबूर कर रहा है। वह बड़ी होशियारी से डाटा प्रोटेक्शन बिल के कानून बनन से पहले ही पॉलिसी को यूजर्स से स्वीकार करवा रहा है। केंद्र का कहना है कि व्हाट्सएप अपने यूजर्स को बार-बार नोटिफिकेशन भेज रहा है जो कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के 24 मार्च, 2021 के आदेश के खिलाफ है। केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांग की है कि कोर्ट नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर जाने वाले नोटिफिकेशन को लेकर अंतरिम निर्देश दे। नई पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप अपने यूजर्स को दिन में कई बार नोटिफिकेशन भेज रहा है। हर दिन नोटिफिकेशन भेजने की कोई संख्या भी तय नहीं है।
वैसे आपको बता दें कि व्हाट्सऐप ने हाल ही में साफ़ किया है कि वो प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले ग्राहकों के अकाउंट को बंद नहीं करेगा और ना ही उनके कुछ फीचर्स को बंद करेगा। जबकि पहले व्हाट्सऐप की तरफ से कहा गया था कि प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स के फीचर्स को वो धीरे – धीरे बंद कर देगा।
Prasar Bharati holds copyright over content, govt clarifies in Parliament
‘One Battle…’, ‘Sinners’, Marty…’, begin Mar15 Oscars quest
Govt admits ad code bars ‘miraculous’ claims in product ads
Vaishnaw: Creator economy offers citizens a democratic platform
Prime Video, HBO Max executives to headline Series Mania Forum
Siddharth Anand, Abhishek Bachchan team up for horror thriller
‘Muthu Alias Kaattaan’ trailer unveiled
Star Gold to premiere ‘Son of Sardaar 2’ on television tomorrow
NDTV’s Creators Manch S2 to be held in Delhi on March 14–15
‘Raftaar’ set for theatrical release on July 24 

