टाइम्स नेटवर्क ने अपनी पहुँच इंटरनेशनल मार्किट में बढ़ाने के लिए एयरटेल टीवी के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के जरिये टाइम्स नेटवर्क नाइजीरिया में ‘ज़ूम’ को लांच करेगा।
आपको बता दें कि यह चैनल एयरटेल नाइजीरिया के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए एयरटेल टीवी ऐप पर उपलब्ध करवाया जाएगा। एयरटेल टीवी ऐप एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
टाइम्स नेटवर्क के सीओओ और एक्सिक्यूटिव प्रेजिडेंट जगदीश मूलचंदानी ने कहा कि, हम एयरटेल नाइजीरिया पर एयरटेल टीवी के जरिये अपने लांच को लेकर के काफी उत्सुक है। बॉलीवुड एंटरटेनमेंट को दर्शकों तक पहुँचाने में ज़ूम श्रेष्ठ है। मैं इस लांच को लेकर के बिल्कुल आस्वश्त हूँ कि, हम अफ्रिका में युवा भारतीय प्रवासियों को प्राथमिकता को पूरा करेंगे और उन्हें भारतीय मनोरंजन सामग्री में सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्राप्त करने का खास अवसर प्रदान करेंगे।
आपको बता दें कि ज़ूम अपने दर्शकों को एंटरटेनमेंट कंटेंट प्रोवाइड करवाता है, जिसमें बॉलीवुड म्यूजिक, बॉलीवुड न्यूज़, ऑरिजिनल शो आदि शामिल हैं।
Prasar Bharati holds copyright over content, govt clarifies in Parliament
‘One Battle…’, ‘Sinners’, Marty…’, begin Mar15 Oscars quest
Govt admits ad code bars ‘miraculous’ claims in product ads
Vaishnaw: Creator economy offers citizens a democratic platform
Siddharth Anand, Abhishek Bachchan team up for horror thriller
‘Muthu Alias Kaattaan’ trailer unveiled
Star Gold to premiere ‘Son of Sardaar 2’ on television tomorrow
NDTV’s Creators Manch S2 to be held in Delhi on March 14–15
‘Raftaar’ set for theatrical release on July 24 

