बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘झुंड’ की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी गयी है। खुद अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म के एक पोस्टर को साझा करते हुए फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा की है। अमिताभ बच्चन ने पोस्टर को साझा करते हुए लिखा कि, कोविड ने पीछे की ओर धकेला, लेकिन अब वापसी का समय है। झुंड 18 जून 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।
T 3818 – Covid gave us setbacks .. but it's comeback time now! WE'RE BACK IN THEATERS .. "JHUND" releasing 18th June !!@Nagrajmanjule @itsBhushanKumar #KrishanKumar @vinodbhanu #RaajHiremath #SavitaRajH #GargeeKulkarni #MeenuAroraa @AjayAtulOnline @tandavfilms @aatpaat @TSeries pic.twitter.com/a9sHZCBTS6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 19, 2021
आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को पिछले साल 8 मई को ही रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बंद पड़े सिनेमाघरों को देखते हुए फिल्म की रिलीज़ को आगे के लिया टालना पड़ा। अब एक लम्बे इंतज़ार के बाद अमिताभ बच्चन फिल्म झुंड के साथ वापसी कर रहे है। पीछे ही फिल्म झुंड का एक छोटा सा टीज़र भी साझा किया गया था, जिसमें अमिताभ कहते हुए दिखते है, झुंड नहीं कहिए सर, टीम कहिए टीम।
फिल्म झुंड में अमिताभ बच्चन विजय बरसे के रोल में होंगे जो कि स्लम सॉकर का फाउंडर है। वैसे बता दें कि फिल्म झुंड पीछे कॉपीराइट को लेकर भी काफी विवादों में थी।
President Murmu exhorts celebs to not endorse ‘harmful products’
Satellite company SES, JioStar sign multi-year distribution deal
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
Subhash Chandra moves NCLAT over Sept 1 asset order
Parineeti Chopra makes web series debut with Netflix’s ‘Shaque’
Prime Video’s ‘Waiting Hai’: Harshita Gaur talks about Divyenndu
Rajat Sharma re-elected NBDA President for 2026-27
Creator18 appoints Heena Lulla as Business Head 


