कोरोना की दूसरी लहर झेल रहे भारत की मदद के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर आगे आई है। ट्विटर ने भारत को 15 मिलियन यानी करीब 110 करोड़ रुपए का दान दिया है। इसकी जानकारी खुद ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्वीट के जरिये दी है। उन्होंने ट्वीट के साथ गूगल डॉक्स का भी लिंक शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि ये पैसे भारत को कैसे मिलेंगे।
$15 million split between @CARE, @AIDINDIA, and @sewausa to help address the COVID-19 crisis in India. All tracked here: https://t.co/Db2YJiwcqc 🇮🇳
— jack (@jack) May 10, 2021
गूगल डॉक्स के डाटाबेस के अनुसार जैक डॉर्सी द्वारा दिए गए ये पैसे केयर, ऐड इंडिया और सेवा इंटरनेशनल यूएसए को मिलेंगे। ये सभी गैर-लाभकारी संस्थाएं हैं। इन पैसों से ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर के अलावा वेंटीलेटर जैसी मशीनें खरीदी जाएंगी जिन्हें सरकारी असप्तालों और कोविड केयर सेंटर पर पहुंचाया जाएगा।
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। सोमवार को देश में कोरोना वायरस के कुल 3.11 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि रविवार को 3.66 लाख मामले सामने आए थे। इससे पहले तक देश में चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। इस मुश्किल वक़्त में भारत की मदद के लिए दुनिया के कई देश और हस्तियां आगे आई हैं।
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
‘Indian Game Show with Bharti , Harssh’ to premiere on Sony TV
Raman Kalra joins MMA APAC Board
Zee Studios unveils new multilingual films for 2026-27
‘Padatik’ to premiere on Bangla ZEE5 on Aug 28
Times Network joins New York’s India Day Parade 


