ओटीटी प्लेटफॉर्म एमाजोन प्राइम वीडियो ने अपनी विवादों में घिरी वेब सीरीज तांडव को लेकर के बिना शर्त माफ़ी मांग ली है।
प्राइम वीडियो ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि हमारे व्यूअर्स को हाल ही में रिलीज़ हुई हमारी वेब सीरीज तांडव के कुछ सीन आपत्तिजनक लगे, इसके लिए हमें खेद है। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन तमाम सीन को हटा दिया गया है या फिर एडिट कर दिया गया है। हम अपने दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उन लोगों से माफ़ी मांगते है जिन्हे ठेस पहुंची है।
आपको बता दें कि प्राइम वीडियो की वेब सीरीज तांडव को लेकर के विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। अभी पीछे ही इलाहबाद हाईकोर्ट ने प्राइम वीडियो की ऑरिजनल कंटेंट हेड (इंडिया) अपर्णा पुरोहित की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया था। तांडव सीरीज पर आरोप है कि इसमें कुछ सीन ऐसे है जो दर्शकों की भावना को ठेस पहुंचाते है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में अपर्णा पुरोहित के साथ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गयी थी।
वेब सीरीज तांडव को प्राइम वीडियो पर इसी साल 15 जनवरी को रिलीज़ किया गया है। पॉलटिकल ड्रामा वाली इस वेब सीरीज के 9 एपिसोड है। इसे अली अब्बास जफ़र ने डायरेक्ट किया है और गौरव सोलंकी ने लिखा है। सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, जीशान आयूब, गौहर खान और कृतिका कामरा मुख्य भूमिका में हैं।
Subhash Chandra launches new dialogue platform
Goafest opens focusing on ‘Reset for Growth’, high-octane Sukhbir performance
Kohli highest earner in IPL history; KKR leads teams in valuations
As Indian b’cast deal eludes FIFA for WC26, officials come visiting
Malayalam film ‘Amma Ariyan’s restored version screened at Cannes
‘De De Pyaar De2’ world TV premiere on Zee Cinema
John Carroll Lynch returns for ‘American Horror Story’ S13
Roland Garros ’26 to air & stream on Sony network from May 24
Netflix gets into daily live shows with ‘The Breakfast Club’
Amazon CEO Andy Jassy terms Prime Video ‘profitable’ biz 

