वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वाइल्ड डॉग’ उपलब्ध हो गयी है। इस बात की जानकारी खुद नागार्जुन ने अपने आधिकारिक ट्वीट के जरिये दी है। नागार्जुन ने अपने ट्वीट में लिखा कि, अब ‘वाइल्ड डॉग’ की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स इंडिया पर हो रही है।
आपको बता दें कि नागार्जुन की फिल्म वाइल्ड डॉग सिनेमाघरों में पहले ही रिलीज़ हो चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों से अछका रिस्पांस मिला है। फिल्म वाइल्ड डॉग की कहानी की बात करें तो यह हैदराबाद में हुए आतंकी हमले की घटना पर आधारित है। फिल्म में नागार्जुन विजय वर्मा का किरदार निभा रहे हैं। विजय वर्मा एनआईए अफसर है। इसके साथ ही फिल्म में दीया मिर्ज़ा भी है जो नागार्जुन की पत्नी के किरदार में दिखेंगी।
नागार्जुन की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म वाइल्ड डॉग को अहीशोर सोलोमन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन और दीया मिर्ज़ा के अलावा सैयामी खेर, अली रजा, अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।
आपको बता दें कि नागार्जुन अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
NHRC notice to MIB as separate petition filed against ‘Ghooskhor Pandat’
India programming careful blend of art, science: Netflix’s Shergill
ICC warns Pak Cricket Board of legal action against it by JioStar
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
NDTV Profit Conclave 2026 to spotlight ‘India’s Real Deal’
Shahid Kapoor hints at ‘Farzi’ S2 as actor drops subtle shooting cue
Taapsee Pannu fights for justice in Anubhav Sinha’s ‘Assi’
Bloomberg launches premium global video hub bringing all content under one roof
ShemarooMe to stream ‘Dil Dhokha aur Desire’ this Valentine’s season 

