बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा 15 फरवरी को मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन के साथ शादी करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में आ रही ख़बरों के अनुसार, दिया जिससे शादी करने जा रही है वो और कोई नहीं बल्कि बिजनेसमैन वैभव रेखी है। ख़बरों के अनुसार, शादी को लेकर के दोनों परिवार ख़फ़ी खुश है और तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके अलावा शादी को काफी प्राइवेट रखा जाएगा। शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्तों और परिवार के लोगों को शामिल किया जाएगा।
आपको बता दें कि वैभव के साथ दिया की दूसरी शादी होगी। वैभव से पहले दिया ने साहिल संघा के साथ शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी 11 साल तक ही चल पायी। दिया ने साल 2019 में साहिल संघा से अलग होने का ऐलान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कर दिया था। बता दें कि, दोनों ने अलग होने की घोषणा सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा था कि, भले ही दोनों अलग हो रहे हो लेकिन उनके बीच की दोस्ती हमेशा बनी रहेगी और वो एक दूसरे का सम्मान करेंगे।
दिया मिर्ज़ा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘रहना है तेरे डिल में’ के साथ कदम रखा था। फिल्म में दिया के साथ आर माधवन मुख्य भूमिका में थे।
Satellite company SES, JioStar sign multi-year distribution deal
MIB says no film denied screening permission at Keralam film festival
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
JioStar lines up power-packed festive world TV premieres
Airtel ups value for postpaid subs; adds iCloud+ service
Shemaroo Filmi Gaane crosses 75 million YouTube subscribers
Why Chrome DM data matters in cross-screen media economy
Netflix sets december 17 premiere for ‘Quiztopia’ 


