देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। रोजाना आने वाले कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड बना रहे हैं। दुनिया के कई देश व हस्तियां भारत की मदद के लिए सामने आ रही है। इसी कड़ी में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भी भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर के अपनी चिंता जाहिर की है। भारत की मदद के लिए उन्होंने 135 करोड़ रुपए के फंड का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, भारत में कोरोना संकट के कारण बिगड़ते हालात को देखकर चिंतित हूं। गूगल और इसके लोग भारत को चिकित्सा की आपूर्ति में मदद के लिए 135 करोड़ रुपये फंड के तौर पर दे रहे हैं।
Devastated to see worsening Covid crisis in India. Google & Googlers are providing Rs 135 Crores in funding to GiveIndia, UNICEF for medical supplies, org supporting high-risk communities, and grants to help spread critical information: Google CEO Sundar Pichai
(File photo) pic.twitter.com/3Iy7I7FbAg
— ANI (@ANI) April 26, 2021
इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने भी अपने ट्वीट में कहा कि, मैं भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं। मैं आभारी हूं कि अमेरिकी सरकार मदद करने में जुट गई है। माइक्रोसॉफ्ट राहत प्रयासों में सहायता के लिए अपनी आवाज, संसाधनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग करना जारी रखेगा। साथ ही महत्वपूर्ण ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद में मदद करेगा।
Heartbroken by the current situation in India. I’m grateful the US govt is mobilizing to help. Microsoft will continue to use its voice, resources & tech to aid relief efforts & support the purchase of critical oxygen concentration devices: Microsoft CEO Satya Nadella
(File pic) pic.twitter.com/DhcBJN8oB5
— ANI (@ANI) April 26, 2021
भारत में कोरोना की मौजूदा स्थिति की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के 2813658 मामले सक्रिय है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्य ऐसे है जहाँ पर कोरोना के एक लाख से अधिक सक्रिय मामले है। हालांकि, इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना की वैक्सीन भी तेजी से लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 14.19 करोड़ वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं।
NCW summons Nora, Sanjay Dutt, Badshah over obscene songs
On vulgar song, CBFC clarifies digital content not certified by it
Sanjay Dutt, Norah Fatehi song in the eye of obscenity storm
‘Punha Ekda…’ to stream on Ultra Jhakaas from Mar 19
Transport sector triples to Rs.23 lakh cr, says Gadkari
Studio9 debuts on OTT with Bengali thriller ‘Jazz City’
Kranti Prakash Jha says ‘fortunate’ to work with Nana Patekar in ‘Sankalp’
Amagi unveils AI artwork engine to streamline streaming workflows
Convergence India Expo 2026 to spotlight AI, 6G and smart city innovation 

