मार्वेल स्टूडियोज ने अपनी वेब सीरीज ‘लोकी’ की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। मार्वेल स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी करके अपनी सीरीज ‘लोकी’ का ऐलान किया है। आपको बता दें कि ‘वांडा विजन’ और ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ के बाद मार्वेल ने इस साल अपनी इस तीसरी वेब सीरीज का ऐलान किया है। यह ऑरिजिनल सीरीज 9 जून को डिज्नी प्लस पर उपलब्ध हो जाएगी।
Marvel Studios' #Loki is here to mix it up 🌀 The Original Series arrives June 9 with new episodes streaming Wednesdays on @DisneyPlus. pic.twitter.com/0EYilkrZZz
— Marvel Studios (@MarvelStudios) May 5, 2021
फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ से आगे की कहानी कहती सीरीज ‘लोकी’ में गुस्ताखियों का यह देवता अपने भाई ‘थॉर’ से कहीं आगे निकल आया है। टॉम हिडलस्टन फिर एक बार लोकी का ये चिर परिचित किरदार निभाते परदे पर दिखेंगे। टॉम हिडलस्टन के अलावा सीरीज में ओवन विल्सन, गुगु बाथा रॉ, सोफिया डि मार्टिनो,वूनमी मोसाकू और रिचर्ड ई ग्रांट दिखाई देंगे।
बता दें कि भारत में यह सीरीज 9 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हो जाएगी। भारत में यह सीरीज इंग्लिश और हिंदी के साथ – साथ तमिल तेलुगू में भी उपलब्ध होगी।
Meta’s Muse AI not amusing experts; data privacy concerns raised
Govt. body to examine ‘Satluj’ issue for future course of action
Govt says security concerns led to directions to Z5 on ‘Sutluj
DPOs seek to pare payout to b’casters amid revenue challenges
Indian Govt. to summon Meta over Insta CSAM ads allegations
18th IDSFFK to begin on October 2
Netflix announces reality show ‘Monopoly’
Apple TV premieres Anya Taylor Joy’s ‘Lucky’
Amazon Music India to livestream ‘Fuji Rock Festival 2026’
Aparshakti Khurana releases new song ‘Manmohneya’ 


