देसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘कू’ के नए लोगो को किया गया लांच। लोगो में तो एक पीली चिड़िया ही है, लेकिन एक नए रूप में। बता दें कि कू के नए लोगो को श्री श्री रवि शंकर ने अपने 65वें जन्मदिन के अवसर पर लॉन्च किया है। नए लोगो की लॉन्चिंग पर श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि, सामाजिक संपर्क और सूचना का प्रवाह सभ्य समाज के संकेत हैं। कू एप देश और दुनियाभर में लाखों लोगों को जोड़ रही है। आज मैं कू एप के नए लोगो को लॉन्च करके खुश हूं। इतने कम समय में इस तरह की शानदार सोशल मीडिया एप को बनाने के लिए अप्रमेय और उनकी टीम को मेरी ओर से बधाई।
इसके अलावा कू के सह-संस्थापक, अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कहा कि हम अपनी नई पहचान को सबके सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह नया रूप है और हमारी नन्ही पीली चिड़िया के बालपन से किशोरावस्था में बढ़ने का संकेत है। यह चिड़िया सकारात्मकता से भरी हुई है और लोगों को जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में सबसे सकारात्मक तरह से वार्ता और चर्चा करने के लिए प्रेरित करेगी। यह नन्हा पक्षी उड़ने के लिए तैयार है। हम गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के आभारी हैं कि उन्होंने अपने 65 वें जन्मदिन के शुभ दिन पर कू के नए लोगो का उद्घाटन किया।
आपको बता दें कि कू एक भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट है। कू के 6 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। हाल ही में कू ने टॉक तो टाइप फीचर लांच किया है। टॉक टू टाइप फीचर की मदद से यूजर्स अपनी भाषा में बोलकर टाइप कर सकेंगे।
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
TRAI flags mixed 2025-26 trends: DTH shrinks, telecom base expands
Sony TV announces ‘Indian Idol Legends Return’
Sony LIV announces brand partners for ‘Kon Honar Crorepati’
Prime Video announces ‘Bloodaxe’ premiere date
COLORS brings back ‘Pati Patni Aur Panga’ for S2
TRAI seeks feedback on draft audit manual for DRM-based TV systems 


