वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक के एंकर रोहित सरदाना का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें वीरवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
आपको बता दें कि इन दिनों रोहित सरदाना न्यूज़ चैनल आज तक पर प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ में एंकरिंग करते थे। रोहित सरदाना आज तक से पहले एक लम्बे वक़्त तक जी न्यूज़ में एंकर थे।
रोहित सरदाना के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। मीडिया से जुडी हुई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपना शोक जाहिर किया है। बता दें कि रोहित सरदाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। सोशल मीडिया के ही माध्यम से वो अपने आखिरी समय तक लोगों की मदद कर रहे थे। रोहित सरदाना के आखिरी ट्वीट (29 अप्रैल) को देखें तो यहां पर भी वो कोरोना मरीज की मदद के लिए अपील कर रहे हैं।
नाम-करुणा श्रीवास्तव
उम्र-39
6 रेमडीसीवीर इंजेक्शन की अर्जेंट ज़रूरत है
गणेश हॉस्पिटल कानपुर.
अटेंडेंट ब्रजेश श्रीवास्तव-97948 48090@shalabhmani @rajiasup @CMOfficeUP— रोहित सरदाना (@sardanarohit) April 29, 2021
जी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है। सुधीर चौधरी ने अपने ट्वीट में बताया कि, थोड़ी देर पहले ही उन्हें एक फ़ोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। ये भगवान की नाइंसाफ़ी है..ॐ शान्ति
अब से थोड़ी पहले @capt_ivane का फ़ोन आया।उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे।हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी।ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी।इसके लिए मैं तैयार नहीं था।ये भगवान की नाइंसाफ़ी है..
ॐ शान्ति— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) April 30, 2021
Dream Sports firm FanCode bags ISL global broadcast rights
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
Delhi HC cracks down on illegal streaming during ICC U-19, Men’s T20 World Cups
Holiday Films, Football drive Dec viewership surge: Nielsen
Philips, ‘Wheel of Fortune India’ team up for new consumer initiative
Aditya Roy Kapur reunites with Karan Johar for high-stakes horror thriller
Akhilesh Sharma marks 23 years at NDTV
‘Dhurandhar: The Revenge’ poster unveiled
JioStar ropes in Hyundai as CTV sponsor for ICC Men’s T20 World Cup 2026 

