टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ने अपने फीचर फ़ोन ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी जिओ फ़ोन 2021 ऑफर लेकर आई है, जिसका फायदा ग्राहक एक मार्च से ले सकेंगे।
आपको बता दें कि इस ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को 1999 रुपए में नया जिओ फ़ोन दे रही है और साथ में ही ग्राहकों को दो साल तक अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा और अनलिमिटेड डाटा की भी सुविधा दे रही है। इसके अलावा एक अन्य ऑफर में कंपनी ग्राहकों को 1499 रुपए में जिओ फ़ोन के साथ एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट की सुविधा दे रही है। यह ऑफर तो रिलायंस जिओ ने नए यूजर्स के लिए पेश किये हैं जो यूजर्स पहले से ही रिलायंस जिओ के यूजर्स है उनके लिए भी कंपनी ने एक ऑफर पेश किया है। ऐसे यूजर्स 749 रुपए में एक साल के लिए अनलिमिटेड 4 जी डाटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉल का लाभ उठा सकेंगे। बता दें कि जिओ फ़ोन 2021 ऑफर रिलायंस रिटेल और जिओ रिटेलर्स पर एक मार्च से उपलब्ध होगा।
रिलायंस जिओ का अपने इस ऑफर को लेकर के कहना है कि, उसने करीब 10 करोड़ यूजर्स को जिओ फ़ोन प्लेटफॉर्म पर अपग्रेड कर दिया है। अभी भी देश में 30 करोड़ 2 जी यूजर्स हैं। कंपनी का मानना है कि उसके नए ऑफर से इन यूजरों को अपग्रेड किया जा सकेगा।
Is Meta’s pausing of terms’ updates good for news outfits?
‘Ramayana’ opens to mostly favourable reactions from moviegoers
News body NBDA seeks journalistic exemption under digital data rules
‘Ramayana’ producer Malhotra likens film to ‘Avatar’, ‘LOTR’, ‘Odyssey’
Bombay HC protects ‘Ramayana’ from piracy
CEO Jassy says Prime Video gains profit; bullish on ad momentum
Fox Corporation completes Roku acquisition
Netflix announces new ‘Stranger Things’ spin-off for 2028
Sony LIV attracts 50+ advertisers for India-New Zealand cricket tour
Prime Video shares 9 fantasy shows to watch before ‘LOTR’ S3 arrives
Apple TV renews ‘Knife Edge: Chasing Michelin Stars’ for S3 

