ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (बार्क) इंडिया द्वारा जारी की गयी दूसरे सप्ताह (9 जनवरी, 2021 से 15 जनवरी, 2021) की रेटिंग के अनुसार, हिंदी मूवीज के चैनलों में Dhinchaak का जलवा बरक़रार है। Dhinchaak को 488179 एवरेज मिनट ऑडियंस प्राप्त हुए है और इसी के साथ ही हिंदी मूवीज के चैनलों में Dhinchaak शीर्ष पर है। इसके अलावा सोनी मैक्स और स्टार गोल्ड 309914 और 292357 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
बार्क इंडिया फ्री और पे प्लेटफॉर्म की अलग-अलग रिपोर्ट भी जारी करता है। अगर हम फ्री प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर 310154 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ Dhinchaak ही शीर्ष पर है। इसके अलावा स्टार उत्सव मूवीज और जी अनमोल सिनेमा 184960 और 163356 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
पे प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर 308865 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ सोनी मैक्स शीर्ष पर है। इसके अलावा स्टार गोल्ड और जी सिनमा 291500 और 285371 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
आपको बता दें कि, Dhinchaak एक फ्री टू एयर हिंदी मूवी चैनल है। बार्क की रेटिंग में पिछले सप्ताह भी हिंदी मूवीज के चैनलों में Dhinchaak ही शीर्ष पर था।
SATCAB 2026 to spotlight future of broadcasting, OTT, digital media
NCW summons Nora, Sanjay Dutt, Badshah over obscene songs
On vulgar song, CBFC clarifies digital content not certified by it
Sanjay Dutt, Norah Fatehi song in the eye of obscenity storm
‘Punha Ekda…’ to stream on Ultra Jhakaas from Mar 19
Young leadership takes charge at Network18 as Avi Kaul moves on
Indian Men’s T20 WC victory run saw cricketers, brands jostle for dominance
Transport sector triples to Rs.23 lakh cr, says Gadkari
Studio9 debuts on OTT with Bengali thriller ‘Jazz City’ 

