ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (बार्क) ने 16वें हफ्ते (17 अप्रैल 2021 से 23 अप्रैल 2021) की रिपोर्ट को जारी कर दिया है। बार्क द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते हिंदी जीईसी चैनलों पर प्रसारित प्रोग्रामों में दर्शकों का प्यार स्टार प्लस पर प्रसारित ‘गुम है किसी के प्यार में को मिला है। 11588 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित ‘गुम है किसी के प्यार में’ हिंदी जीईसी चैनलों पर प्रसारित प्रोग्रामों में शीर्ष पर है। इसके अलावा स्टार प्लस पर प्रसारित ‘इमली’ 11130 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे स्थान पर है तो स्टार प्लस पर ही प्रसारित ‘अनुपमा’ इस हफ्ते 10929 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ तीसरे स्थान पर है। बता दें कि बार्क की रेटिंग में पिछले सप्ताह अनुपमा शीर्ष पर था।
बार्क इंडिया फ्री और पे प्लेटफॉर्म की अलग – अलग रिपोर्ट को भी जारी करता है। अगर फ्री प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर स्टार उत्सव पर प्रसारित ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ 7012 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ शीर्ष पर है। इसके अलावा ज़ी अनमोल पर प्रसारित ‘कुंडली भाग्य’ 6345 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे स्थान पर है तो ज़ी अनमोल पर ही प्रसारित ‘तुझसे है राब्ता’ 6268 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ तीसरे स्थान पर है।
पे प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर 11508 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित ‘गुम है किसी के प्यार में’ पहले स्थान पर है। इसके अलावा स्टार प्लस पर प्रसारित ‘इमली’ और ‘अनुपमा’ 11095 और 10830 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
TV channels steady, DTH shrinks; telecom, b’band subs up Jan-Mar quarter
MIFF premieres animated series on India’s women trailblazers
Network18 reaches 250mn TV viewers, crosses 65bn social video views: Akash Ambani
MIFF panel agrees youngsters driving documentary renaissance
Omnicom, JioStar launch unified in-content ad solution for NIVEA India
Sambhavna Seth opens up on seven failed IVF cycles in emotional ‘Tum Ho Naa’
Radio City appoints Sameer Kasare as Head of Technology & Infrastructure
ZEE5 brings cricket-fuelled drama ‘Mammatiyaan Stars’ on June 26
Zee Marathi revives ‘Home Minister’,‘Sa Re Ga Ma Pa’ 


