बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बेल बॉटम की रिलीज़ को लेकर के अफवाहों का बाज़ार गर्म था, जिसपर फिल्म के मेकर्स ने अपना बयान जारी करके अफवाहों को शांत कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म की डिजिटल रिलीज़ को महज एक अफवाह बताया। मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों के अनुसार पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने बयान में लिखा है कि, मीडिया के एक सेक्शन द्वारा बेलबॉटम को लेकर लगाए जा रहे अनुमान को पूजा एंटरटेनमेंट खारिज करता है। फिल्म बेल बॉटम को लेकर कोई भी निर्णय पूजा एंटरटेनमेंट सही समय आने पर लेगा। पूजा एंटरटेनमेंट के अलावा किसी को भी किसी भी प्रकार का फिल्म को लेकर कोई भी वक्तव्य जारी करने का अधिकार नहीं है। हम मीडिया से निवेदन करते हैं कि वह हमारे द्वारा दी गई सूचनाओं पर ही ध्यान दें। अन्य कहीं से भी किसी भी खबरों पर ध्यान ना दें। अपना ध्यान रखिए और मास्क पहनिए। हम सभी के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
बता दें कि अक्षय कुमार की बेल बॉटम रणजीत तिवारी के निर्देशन में बन रही है। यह एक थ्रिलर फिल्म है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे।
अक्षय कुमार की बेल बॉटम इस साल 28 मई को सिनेमाघरों को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन, बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज़ की उम्मीद कम ही लग रही है।
Vaishnaw: Creator economy offers citizens a democratic platform
Prime Video, HBO Max executives to headline Series Mania Forum
GTC Network gives Punjabi twist to Legends League Cricket
Nicole Kidman, Jamie Lee Curtis bring ‘Scarpetta’ book series to television
Hari Nair to step down as Tips Music CEO
James Wan to direct reimagined ‘The Gangster, The Cop, The Devil’
Tawana Burnett named Jury Chair for Abby Awards 2026
‘Sankalp’ streams on Amazon MX Player with Nana Patekar’s OTT debut 

