ओटीटी प्लेटफॉर्म एमाजोन प्राइम वीडियो की ऑरिजिनल वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2′ पर प्रतिबंध की मांग की जा रही है। राज्यसभा सदस्य वाइको ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से इसकी मांग की है। बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु के नेता सीमन भी वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एमडीएमके नेता वाइको ने पत्र लिखकर के कहा है कि वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ में अभिनेत्री समांथा अक्किनेनी का निभाया किरदार राजी तमिलभाषी लोगों को सही तरीके से नहीं दिखा रहा है। पत्र के मुताबिक ये वेब सीरीज तमिलों को आतंकवादी और आईएसआई एजेंटों की तरह दिखा रही है और ये भी दिखा रही है कि इनके संबंध पाकिस्तान से हैं। वाइको ने लिखा है कि ये चरित्र चित्रण तमिल लोगों और उनकी संस्कृति से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। तमिलनाडु के लोगों ने इस पर घोर आपत्ति की है और वे लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
राज्यसभा सदस्य वाइको ने अपने पत्र में साफ़ तौर पर लिखा है कि अगर वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ पर प्रतिबंध न लगाया गया तो सरकार को इसे लेकर गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि ‘द फेमिली मैन 2’ दो साल पहले रिलीज़ हुई सीरीज ‘द फेमिली मैन’ का सीक्वेल है। इस सीरीज को दर्शकों का काफी प्यार मिला था और तभी से दर्शक इसे दूसरे सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थें। इसके दूसरे सीजन के ट्रेलर के जारी होने के बाद से ही दक्षिण भारत में सीरीज का काफी विरोध किया जा रहा है। बता दें कि इस सीरीज के बैन करने की मांग सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगी थी।
द फैमिली मैन का दूसरा सीजन 4 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हो जाएगी। आपको बता दें कि द फैमिली मैन के दूसरे सीजन को 9 एपिसोड में रिलीज़ किया जाएगा। इस सीजन में दक्षिण भारत की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा मनोज बाजपेई, प्रियमणि, शारिब हाशमी, सीमा विश्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सन्नी हिंदुजा, श्रेया धन्वन्तरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा, महक ठाकुर आदि नजर आएंगे।
News body NBDA seeks journalistic exemption under digital data rules
‘Ramayana’ producer Malhotra likens film to ‘Avatar’, ‘LOTR’, ‘Odyssey’
Bombay HC protects ‘Ramayana’ from piracy
CEO Jassy says Prime Video gains profit; bullish on ad momentum
JioStar Q2 revenue up 10.1% to Rs 6,806cr. despite weak ad environ
Google brings AI Mode ads to India, 9 other markets
Bhuvan Bam announces ‘Dhindora’ S2 release date
Apple TV announces new series ‘Lenni’ starring Toni Collette
‘The Traitors Telugu’ heads into finale with six players
JD Majethia explores AI storytelling with ‘Tulsi Hai Na’
SLL’s ‘Something in the Rain’ gets Indian adaptation ‘Shayad Yahi Hai Pyaar’ 

