नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन यानी एनबीए के प्रसारण का अधिकार भारतीय उपमहाद्धीप में स्टार स्पोर्ट्स ने हासिल कर लिया है। बता दें कि यह अधिकार पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) के पास था। लेकिन, अब यह अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ने हासिल कर लिया है।
इस नई डील के तहत, भारत में इस गेम के प्रशंसक अब 2021 एनबीए प्लेऑफ के चुनिंदा और फाइनल गेम को स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट और स्टार स्पोर्ट्स 1 पर देख सकते हैं।
एनबीए इंडिया’ के बिजनेस हेड (ग्लोबल कंटेंट और मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन) सनी मलिक ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत का प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर ‘स्टार स्पोर्ट्स‘ 2021 एनबीए प्लेऑफ और द फाइनल्स के लिए भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालद्वीव, श्रीलंका और नेपाल में एनबीए का ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट पार्टनर होगा। हम प्रशंसकों को बेस्ट एनबीए कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस पार्टनरशिप के जरिये प्रशंसक एनबीए प्लेऑफ और द फाइनल्स के द्वारा लाइव गेम्स देख सकेंगे। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स सीजन के अंत तक क्लासिक एनबीए कंटेंट और डेली हाईलाइट्स का प्रसारण भी करेगा।
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
Sudhir Mishra, Anubhav Sinha team up for Gandhi film
BRICS communications ministers to focus on digital cooperation
‘Bad Monkey’ S2 to premiere on December 2
Google offers free Gemini AI to students
Prime Video sets September 4 premiere for ‘Jagamae Sangeetham’ 


