सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक खास प्लान को लेकर आया है, जिसमें ग्राहकों को कम कीमत में इंटनेट और कॉलिंग जैसी सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कंपनी ने अपने 47 रुपए के इस प्लान को फर्स्ट रिचार्ज प्लान के अंतर्गत पेश किया है। हालांकि, इस रिचार्ज प्लान का लाभ कंपनी सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही देगी। बता दें कि बीएसएनएल के इस 47 रुपए वाले प्रीपेड प्लान का लाभ सिर्फ और सिर्फ बीएसएनएल के नए यूजर्स को ही मिलेगा।
क्या मिलेगा इस प्लान में ?
बीएसएनएल के 47 रुपए वाले इस प्लान के साथ ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 14 जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ग्राहक प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का भी मजा ले सकेंगे। ग्राहकों को रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान के साथ रोजाना 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। 47 रुपए वाले इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
वैसे आपको बता दें कि बीएसएनएल ने अपने इस प्लान को तमिलनाडु और चेन्नई सर्किल में ही उपलब्ध करवाया है और वो भी 31 मार्च 2021 तक ही यहां पर यह प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत उपलब्ध होगा।
Satellite company SES, JioStar sign multi-year distribution deal
MIB says no film denied screening permission at Keralam film festival
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
JioStar lines up power-packed festive world TV premieres
Airtel ups value for postpaid subs; adds iCloud+ service
Shemaroo Filmi Gaane crosses 75 million YouTube subscribers
Why Chrome DM data matters in cross-screen media economy
Netflix sets december 17 premiere for ‘Quiztopia’ 


