बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब एक साल से भी अधिक वक़्त हो चुका है। अभी तक उनके केस की जांच चल रही है और आए दिन केस में कुछ नया निकलकर के सामने आ जाता है। अभी पीछे ही एनसीबी ने सुशांत के करीबी और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था और अब खबर आ रही है कि एनसीबी ने सुशांत के घर में काम करने वाले कुक और हाउस हेल्पर को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है।
मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सबसे पहले उनके कुक ने ही बताया था कि अभिनेता नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। इसी मामले में फिर से एनसीबी ने नीरज और केशव को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा सिद्धार्थ पिठानी को एनसीबी ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था और उसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया। सिद्धार्थ को एक जून तक हिरासत में रखा जायेगा।
आपको बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। अभिनेता के पिता ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इस मामले ड्रग्स के एंगल की जांच के लिए एनसीबी की इस मामले में एंट्री हुई थी।
Govt unveils revamped TV ratings framework; entry norms liberalised
KRAFTON, DPIIT sign pact to promote digital entertainment, esports
Distribution paradigms shifting, but audience remains ‘king’ Prasar Bharati CEO
SATCAB ’26 opens with lively discussion on rules, news, multi-screen measurement
SATCAB 2026 to spotlight future of broadcasting, OTT, digital media
Goafest 2026 opens registrations, early bird offers till April 30
Aditya Chopra plans new romantic saga
‘Khakee Circus’ to stream on ZEE5 from April 10
MS Dhoni invests in Kuku, becomes brand ambassador
Akhil Akkineni’s ‘Lenin’ set for June 26 release 

