टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने अपने ग्राहकों को व्हाट्सऐप के माध्यम से रिचार्ज करने की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। वीआई की इस सुविधा का लाभ प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए हैं।
व्हाट्सऐप के माध्यम से रिचार्ज करने के लिए वीआई यूजर्स को अपने फोन में यह नंबर सेव करना होगा ‘9654297000’ और फिर व्हाट्सऐप पर जाकर के ‘हाउ टू पे बिल्स’ मैसेज करना होगा। इसके बाद कंपनी का आपको जवाब आएगा और पुछा जाएगा कि आप व्हाट्सऐप वाले नंबर से ही भुगतान करना चाहते है या फिर किसी और नंबर से। अगर आप अपने व्हाट्सऐप नंबर से ही पे करना चाहते है तो रिप्लाई में 1 सेंड करें और फिर 2 सेंड करें। यदि आप एक पोस्टपेड कस्टमर होंगे तो आपको एक लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप पेमेंट कर सकेंगे। लिंक के साथ आपको पेमेंट के लिए कई सारे विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा अगर आप प्रीपेड ग्राहक है तो आपको ‘हाउ टू रिचार्ज माई नंबर’ लिख करके सेंड करना होगा। इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा जिससे आप रिचार्ज कर सकते हैं।
वीआई की तरफ से अपने ग्राहकों को दी गयी सुविधा रिचार्ज को निश्चित रूप से काफी आसान बना देगी। खास करके उन यूजर्स के लिए जो रिचार्ज करने के लिए कई पेमेंट ऐप्स को खंगालते थे।
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
TRAI flags mixed 2025-26 trends: DTH shrinks, telecom base expands
Sony Marathi’s ‘Kon Honar Crorepati’ signs up major brands
Prime Video unveils ‘Apocalypse Z: New World’ trailer
Netflix shows and films bring readers back to books
Prime Video to premiere crime drama ‘Chaar Yaar’ on Oct 23
Madhuri Dixit shares late mother’s life lessons on ‘KBC’ 18 


