वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। इसकी जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने अपनी चौथी तिमाही की रिपोर्ट में दी। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या में 85 लाख की बढ़ोतरी हुई है। अगर दो साल पहले नेटफ्लिक्स के पास मौजूद पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या देखें तो यह सिर्फ 111 मिलियन थी, जिसमें करीब 23 फीसदी का इजाफा हुआ है। नेटफ्लिक्स के पेड सब्सक्राइबर्स की ग्रोथ में एशिया पैसेफिक दूसरा सबसे बड़ा हिस्सेदार है।
मीडिया रिपोर्ट में आई हुई कई रिपोर्ट को अगर आधार माने तो साल 2021 में नेटफ्लिक्स के यूजर्स की संख्या 334 मिलियन हो जाएगी और 2023 तक यह आंकड़ा 422 मिलियन हो जाएगा। हालांकि, यह अभी अनुमान है। यूजर्स की संख्या में इजाफा कई फैक्टर पर निर्भर करता है, जिसमें से सबसे अहम है प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कंटेंट।
साल 2020 जहां कोरोना की वजह से कुछ खास नहीं रहा तो नेटफ्लिक्स के द्वारा जारी आंकड़े को देखते हुए अगर कहें कि साल 2020 नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स बेस में एक जान डालने वाला साल रहा तो गलत नहीं होगा।
आपको बता दें कि, नेटफ्लिक्स एक अमेरिकन ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत साल 1997 में हो गयी थी। हालांकि, शुरुआत में नेटफ्लिक्स डीवीडी किराये पर उपलब्ध करवाती थी और साल 2007 में नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू की। आज नेटफ्लिक्स दुनिया के करीब 190 देशों में अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस उपलब्ध करवाता है।
नेटफ्लिक्स के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या हुई 20 करोड़ के पार
News body NBDA seeks journalistic exemption under digital data rules
‘Ramayana’ producer Malhotra likens film to ‘Avatar’, ‘LOTR’, ‘Odyssey’
Bombay HC protects ‘Ramayana’ from piracy
CEO Jassy says Prime Video gains profit; bullish on ad momentum
JioStar Q2 revenue up 10.1% to Rs 6,806cr. despite weak ad environ
Google brings AI Mode ads to India, 9 other markets
Henry ‘Superman’ Cavill builds retro video game with Google AI
Chris Pratt to return as Navy Seal in Amazon’s ‘Savage Son’ series
CNN reaches 71.4mn worldwide during US midterm poll coverage
Diljit Dosanjh to perform at Latin Grammy Awards in Vegas
Shehzad Poonawalla wins ‘Rise and Fall’ S2; Priyanka Choudhary 1st runner-up 


