5 जी के खिलाफ जूही चावला की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया और साथ ही कोर्ट ने उनपर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कोर्ट ने कहा था कि यह क़ानूनी प्रक्रिया का दुरूपयोग है। याचिका पब्लिसिटी हासिल करने के लिए दाखिल की गयी थी। अभिनेत्री पूजा बेदी ने इस मामले में जूही चावला का सपोर्ट किया है।
दरअसल, इस मामले को लेकर के अभिनेत्री पूजा बेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोल किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, यह देखते हुए कि जूही कई सालों से इएमएफ और सेलफोन टावरों के खिलाफ खड़ी हैं। क्या आपको लगता है कि यह उचित है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 5 जी टेक्नोलॉजी के खिलाफ लगाई गई उनकी याचिका को पब्लिसिटी स्टंट बताकर खारिज कर दिया? कोई सिलेब्रिटी बिना पब्लिसिटी स्टंट के कभी कोई कदम नहीं उठा सकता है क्या?
Given that @iam_juhi has stood up against EMF and cellphone towers for years and years.. do u think it's fair that the #DelhiHighCourt dismissed her case against #5ginindia on grounds of "publicity"?
Can a celebrity EVER do anything without it being considered a publicity stunt?— Pooja Bedi (@poojabeditweets) June 4, 2021
आपको बता दें कि अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी याचिका में 5 जी टेक्नोलॉजी लागू किए जाने से पहले इंसानों और पशु-पक्षियों पर इसके असर की जांच करने की अपील दिल्ली हाईकोर्ट से की थी। जूही चावला ने मांग की थी कि रेडिएशन के प्रभाव की जांच हो और साथ ही साफ किया जाए कि इस टेक्नोलॉजी से देश की मौजूदा और आने वाली पीढ़ी को किसी तरह का नुकसान तो नहीं है।
Govt says acted on 144 TV programme, ad code breach in 5 years
Avi Kaul bids adieu to Network18 by penning an emotional note
DONER Secy Chanchal Kumar swaps places with MIB’s Jaju
JioStar terminates IPL broadcast distribution deal in Bangladesh
Raj Kundra’s ‘The Great Punjab Robbery’ set for Aug 7 release
Ajay Devgn, Om Raut eye new Maratha warrior film
PIB fact-check unit crosses 2,900 verifications to curb misinformation
Ranbir Kapoor’s ‘Ramayana’ look unveiled after 7 years in making
Truecaller opens Business Chat to global partners 

