पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में हैरान करने वाला खुलासा हुआ ह| गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कईं खुलासे किये है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला का मर्डर कराया था| उसी ने (बरार) सबकुछ प्लान किया था| लॉरेंस बिश्नोई ने ABP न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर जगविंदर पटियाल से बातचीत में कहा की “हां, मैं भी मूसेवाला से खफा था क्योंकि वो हमारे विरोधी गैंग का समर्थन करता था.” लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि हमने मूसेवाला के परिवार को कोई धमकी नहीं दी है. उनके परिवार से हमें कोई मतलब नहीं है| मूसेवाला के पिता चुनाव लड़ना चाहते हैं इसलिए हमसे बदला लेने की बात करते हैं| इन्होंने बेवजह कई गायकों को जेल में डलवा दिया है|
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि मुझे मूसेवाला की हत्या के बारे में जानकारी थी| जो भी हुआ प्रतिक्रिया में हुआ था| उन्होंने हमारे लोगों को मारा था| उन्हें कानून सजा नहीं दे रहा था तो हमने दे दी| हथियार यूपी से लिए गए थे, हमें मूसेवाला से विक्की और गुरुलाल के मर्डर के बाद समस्या हुई थी| बिश्नोई ने कहा कि मेरा विक्की भाई था| उसका (गोल्डी का) भी प्यार था, मेरा भी प्यार है| गुरुलाल मेरा भाई था और उसका भी भाई है| बदला मैंने नहीं लिया है| मूसेवाला नेतागिरी में सिंडिकेट बना रहा था वो, मेरे खिलाफ गैंग तैयार कर रहा था, जिन्होंने विक्की–गुरुलाल को मारा है उससे अब बदला लेना है| लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि मुझे कनाडा से दोस्त ने फोन किया और बताया कि मर्डर हो गया है, फोन पर मेरी बात हुई थी| यहां रिमांड पर आने के बाद पता चला कि गोल्डी ने मरवाया है| मेरा फोन बंद था. मेरे लिंक के लड़के गोल्डी भाई के संपर्क में थे| गोल्डी भाई मेरे गैंग को चला रहे हैं|
लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान पर ये कह दी बात
ABP न्यूज़ से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा “सलमान खान को लेकर हमारे समाज में काफी गुस्सा है, हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया है, हमारे यहाँ जीव हत्या नहीं करते है और न ही पेड़ काटने देते है| सलमान खान को मैंने धमकी वाली चिट्टी नहीं भेजी है। अगर हमारे समाज ने माफ़ नहीं किया तो हम अपने हिसाब से ठोस कार्यवाही करेंगे। हमारी रिक्वेस्ट है की सलमान खान हमारे समाज के मंदिर मैं आके सार्वजानिक तौर पर माफ़ी मांगे। लॉरेंस बिश्नोई ने ये भी कहा की अगर हमारा समाज माफ़ कर दे तो हमें कोई दिक्कत नहीं है, अगर शोहरत के लिए मारना होता तो बॉलीवुड में शाहरुख़ को भी मार देते |
क्या कहा लॉरेंस बिश्नोई ने खालिस्तान मुद्दे पर– “हम देशद्रोही नहीं, राष्ट्रवादी हैं”
लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि हम खालिस्तान के खिलाफ हैं| हम देश के टुकड़े करने की बात करने वालों के खिलाफ हैं| मैं और मेरी गैंग आतंकवादी नहीं हैं, राष्ट्रवादी है| हम देशद्रोही नहीं हैं| हम देश के काम आना चाहते हैं| हम बाहर आकर गौशाला बनाकर सेवा करना चाहता हैं|
जेल से बात करने पर बिश्नोई ने बताया कि कुछ लूज प्वाइंट्स होते हैं वहां से फोन लाए जाते हैं| हम जेल में मैनेज कर लेते हैं| 9 साल से जेल में बंध है लॉरेंस बिश्नोई, कहा की “परिस्थितियों ने अपराधी बनाया“। गोल्डी बरार को लेकर लॉरेंस ने कहा कि हम दोनों यूनिवर्सिटी से साथ रहे हैं| वो मेरा जूनियर था| इनके चक्कर में वो भी क्राइम की दुनिया में आ गया|
अपराध की दुनिया से बाहर आना चाहता हूँ – लॉरेंस बिश्नोई
गैंगस्टर बिश्नोई ने कहा कि हम अपना पक्ष रखना चाहते हैं. हमें समाज के अंदर बहुत नेगेटिव दिखाया जा रहा है. हमें आतंकवादी कहा जा रहा है. अपराध की दुनिया से बाहर आना चाहता हूं. इन्हीं सब बातों को लेकर आपके सामने अपनी बात रखना चाहते हैं. हम बोलने में इतने बढ़िया नहीं हैं. कभी टीवी पर बोले नहीं, कुछ गलती हो तो माफ कर देना.
JioStar Q2 revenue up 10.1% to Rs 6,806cr. despite weak ad environ
Google brings AI Mode ads to India, 9 other markets
Of Jio listing, tears, party…and RIL’s combined $320bn market cap
Guest Column: TRAI’s ALTD reccos a turning point for b’cast sector
Indian publishers, including those owned by Ambani & Adani, challenge privacy laws
Netflix’s marks Korean decade as K-content rules non-English viewing
Spotify teams up with ‘Gullak’ cast for Diwali campaign
Zee Telugu announces festive weekend line-up with Kutumbam Awards 2026
Tata Play Binge adds Gujarati OTT platform JOJO to regional streaming lineup
Gaurav Khanna, Shraddha Arya’s new show titled ‘Dil Ki Bewafaiyaan’
Zee Entertainment appoints Sangeeta Shetty as CCO, company secretary 

