साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के वजह से हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अस्पताल ने एक बयान जारी किया है जिसके अनुसार, पिछले 10 दिनों से वह हैदराबाद में एक मूवी की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के सेट पर मौजूद कुछ लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। हालंकि तब रजनीकांत का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। उनके ब्लड प्रेशर में लगातार उतर चढ़ाव जारी है जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर राखी जा रही है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
आपको बता दें कि इस 12 दिसंबर को रजनीकांत ने अपना 70 वां जन्मदिन मनाया है। 14 दिसंबर से वो तमिल फिल्म अन्नथे की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने राजनीति में उतरने का भी ऐलान किया था। इस सम्बन्ध में वो 31 दिसंबर को बड़ी घोषणा करेंगे।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
Sanjay Dutt, Norah Fatehi song in the eye of obscenity storm
‘Punha Ekda…’ to stream on Ultra Jhakaas from Mar 19
Punjab unveils film promotion policy offering major subsidies
Prasar Bharati holds copyright over content, govt clarifies in Parliament
‘One Battle…’, ‘Sinners’, Marty…’, begin Mar15 Oscars quest
FIFA, YouTube sign preferred platform pact for World Cup ‘26
Kettle Chips partners ICC for women’s T20 World Cup ’26
‘Coke Studio Bharat’ reveals season four artist line-up
Universal Music India, Albuquerque Records announce pact
Zee Telugu to air ‘Ugadi Ki Vastunam Sandadi Testunam’ 

