सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स को रिवाइज़ किया है। इन प्लान्स में 499 रुपए, 779 रुपए, 849 रुपए, 1277 रुपए और 1999 रुपए वाले प्लान्स शामिल हैं। अब यूजर्स इन प्लान्स के साथ फ़ास्ट इंटरनेट स्पीड के साथ-साथ अधिक डाटा की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे। लेकिन हां, कंपनी ने यह सुविधा सिर्फ चेन्नई सर्कल में ही शुरू की है।
फ़ास्ट इंटरनेट के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन
बीएसएनएल के यूजरों को इन प्लान्स के साथ 100 एमबीपीएस की स्पीड का लाभ मिलेगा और साथ में ही कुछ प्लान्स के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
इन प्लान्स के साथ यूजरों को मिलने वाली सुविधा की बात करें तो 499 रुपए वाले प्लान में यूजरों को 50 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी, जिसे यूजर्स 100 जीबी तक इस्तेमाल कर सकेंगे। लिमिट ख़त्म होने के बाद स्पीड 2 एमबीपीएस हो जाएगी।
779 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 300 जीबी तक का डाटा मिलेगा और साथ में ही डिज्नी प्लस होतसटर का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। लिमिट ख़त्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 5 एमबीपीएस हो जाएगी।
849 रुपए वाले प्लान में यूजरों को 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 600 जीबी तक डाटा का लाभ मिलेगा।
1277 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 200 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 3.3 टीबी डाटा का लाभ मिलेगा।
1999 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 200 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 4 टीबी डाटा का लाभ मिलेगा।
आपको बता दें कि, कंपनी ने जिन प्लान्स को रिवाइज़ किया है वो सभी कंपनी के भारत फाइबर प्लान्स हैं।
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
TRAI flags mixed 2025-26 trends: DTH shrinks, telecom base expands
Ind, Pak cricket & hockey matches most viewed in Asian Games history
Zee completes 34 years as Subhash Chandra recalls media journey
MIB nominates 13 working journalists to Press Council of India
Arun Govil to play king Dashrath in ‘Ramayana’ film
Interactive Video, Pause Ads launched on Prime Video in India
Indian live events sector gets fresh reform push, 2030 growth target 


