टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने नए यूजर्स जोड़ने के मामले में रिलायंस जिओ को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा इस साल सितम्बर से अक्टूबर तक की अवधि के लिए जारी डाटा के अनुसार, एयरटेल के साथ सबसे अधिक करीब 37 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। इस सूचि में रिलायंस जिओ के साथ 22 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया (वीआई) की बात करें तो वीआई ने 26 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स गवाए हैं।
अगर सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की बात करें तो इस अवधि में बीएसएनएल ने अपने 10 हज़ार 215 सब्सक्राइबर्स गवाए हैं। अभी बीएसएनएल के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 11 करोड़ से अधिक हैं।
एयरटेल ने जिओ से अधिक सब्सक्राइबर्स जरूर जोड़े हैं इस अवधि में, लेकिन अगर कुल सब्सक्राइबर्स को लेकर देखें तो अभी भी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ही है। ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अभी रिलायंस जिओ के सब्सक्राइबर्स की संख्या 40 करोड़ 63 लाख हैं। वहीं एयरटेल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 33 करोड़ हैं। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया (वीआई) के सब्सक्राइबर्स की बात करें तो यह संख्या 29 करोड़ 28 लाख हैं।
आपको बता दें कि, इस अवधि में मोबाइल नंबर पोर्ट करवाने के निवेदन को देखें तो यह भी बढ़ी हैं। सितम्बर में 520.8 मिलियन लोगों ने अपना नंबर पोर्ट करवाया था तो वहीं अक्टूबर में 529.60 मिलियन लोगों ने अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करवाया।
‘Punha Ekda…’ to stream on Ultra Jhakaas from Mar 19
Punjab unveils film promotion policy offering major subsidies
Prasar Bharati holds copyright over content, govt clarifies in Parliament
‘One Battle…’, ‘Sinners’, Marty…’, begin Mar15 Oscars quest
Choice International, CNBC-AWAAZ host ‘Nivesh Nirnay’ initiative in Vadodara
WION to host World PULSE forum in New Delhi
Sanjay Kapoor reflects on working with Prakash Jha in ‘Sankalp’
Disney reshapes entertainment leadership under Dana Walden
Prime Video, Hrithik Roshan team up again for comedy ‘Mess’ 

