15 मई तक व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स कुछ फीचर्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे। दरअसल, फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने ऐलान किया था कि 15 मई तक नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स के एकाउंट को बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन, अगर आप 15 मई के बाद भी कई सारे नोटिफिकेशन के बाद व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है।
व्हाट्सऐप यूजर्स जिन्होंने 15 मई के बाद भी व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं किया है उन्हें नोटिफिकेशन भेज करके याद दिलाया जाएगा कि आपको व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करना है। अब अगर आप व्हाट्सऐप का कहा मान कर के उसकी प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार कर लेते है तो ठीक है। अगर नहीं करते है तो आप व्हाट्सऐप के कुछ फीचर्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
नोटिफिक्शन मिलने के बाद भी प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार ना करने वाले यूजर्स अपनी चैट लिस्ट नहीं देख पाएंगे। इस दौरान केवल व्हाट्सऐप इनकमिंग ऑडियो और वीडियो कॉल को एक्सेप्ट कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आप अब भी प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते है तो आने वाले कुछ दिनों में व्हाट्सऐप पर इनकमिंग ऑडियो और वीडियो कॉल का नोटिफिकेशन आना बंद हो जाएगा।
सीधा – सीधा अगर कहें कि व्हाट्सऐप इन तरीकों से अपने यूजर्स पर दबाव दाल रहा है कि वो उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करें तो गलत नहीं होगा।
Govt. asks Netflix not to stream content originating in Pakistan
Film bodies demand ban on Netflix’s Pakistani series in India
Prasar Bharati’s ‘Page Se Pitch Tak’ crowns first winners at IFFI
IFFI panel explores Goa’s potential as a filmmaking destination
Have a Story to Tell? Sony & WAVES Bazaar Want to Hear It
TRAI expands 1601 number series to more sectors, including DPOs
IFFI jury highlights OTT’s growing opportunities
UK , Australia partner to improve online safety
SRK , Kareena reunite in ‘Daddy Cool’ song 

